फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: जोशीमठ से मारवाड़ी तक खस्ताहाल हुआ हाईवे, जाम से बचने को वन-वे सिस्टम लागू

Thu, 07 Sep 2023 07:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

Uttarakhand News: बरसात के बाद यात्रा में तेजी आने से हाईवे पर यात्री वाहनों की संख्या बढ़ गई है जिससे जोशीमठ से मारवाड़ी के बीच 10 किलोमीटर हिस्से में जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
जोशीमठ से मारवाड़ी तक वन वे सिस्टम लागू होने के बाद खड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ से मारवाड़ी के बीच बार-बार लग रहे घंटों जाम को देखते हुए बृहस्पतिवार से यहां वनवे सिस्टम लागू कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रा वाहनों को जगह-जगह रोककर आवाजाही करवाई जा रही है।

विज्ञापन


बरसात के बाद यात्रा में तेजी आने से हाईवे पर यात्री वाहनों की संख्या बढ़ गई है जिससे जोशीमठ से मारवाड़ी के बीच 10 किलोमीटर हिस्से में जाम की स्थिति बन रही है। साथ ही जोशीमठ से मारवाड़ी पुल तक बदरीनाथ हाईवे संकरा है और बरसात में तो हाईवे और भी तंग हालत में पहुंच गया है।

Adi Kailash Yatra 2023: अक्तूबर से फिर शुरू होगी दो महीने से बंद आदि कैलाश यात्रा, इसलिए लगी थी रोक
विज्ञापन


ऐसे में यहां वाहनों की एक साथ आवाजाही कराना संभव नहीं है। इस कारण पुलिस ने यहां वनवे सिस्टम लागू कर दिया है। जोशीमठ थाना प्रभारी राकेश भट्ट का कहना है कि एक तरफ के वाहन गुजरने के बाद दूसरी तरफ के वाहनों को भेजा जा रहा है।

बेलाकूची में हाईवे पर एक घंटे लगा जाम

बदरीनाथ हाईवे पर बेलाकूची में ट्राॅला फंसने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। काफी मशक्कत के बाद ट्राॅला हटाने के बाद यातायात सुचारु हुआ। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की करीब एक किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। बरसात में बेलाकूची में मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे संकरा हो गया है जिससे यहां पर वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे यहां एक ट्राॅला फंस गया जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। दोनों तरफ करीब एक किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। बाद में एनएच की जेसीबी की मदद से हाईवे पर फंसे ट्राले को निकाला गया। करीब तीन बजे हाईवे पर आवाजाही सुचारू हो पाई।
विज्ञापन

खचड़ा नाले पर पुल से आवाजाही हुई शुरू

बदरीनाथ हाईवे पर बीते कई साल से तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का सबब बने खचड़ा नाले पर नवनिर्मित पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने लोड टेस्टिंग के बाद पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जिससे अब नाले में हाईवे के बंद होने से यातायात पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि खचड़ा नाले के पास बने पुल की लोडिंग टेस्टिंग के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई है। अब नाले के बंद होने से आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें