फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway opened : आठ घंटे बाद हाईवे पर शुरू हुई आवाजाही, तीर्थयात्रियों ने ली राहत की सांस

Sun, 26 Jun 2022 04:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

बदरीनाथ हाईवे पर अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिस कारण यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई। आठ घंटे बाद अब हाईवे पर आवाजाही शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ घंटे बाद आखिरकार बदरीनाथ हाईवे पर यातायात शुरू हो गया है। सुबह छह बजे भारी बारिश के कारण हाईवे बंद हो गया था। जेसीबी की मदद से दोपहर दो बजे  हाईवे सुचारू हो पाया।

 

 

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों के पहिए रविवार सुबह थम गए थे। बदरीनाथ हाईवे पर अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिस कारण यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास चट्टान टूट गई थी।

विज्ञापन


अब दोपहर बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हाईवे खुलने पर तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली है। एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई थी। सुबह हाईवे बंद होने के बाद से जेसीबी हाईवे खोलने में जुटी हुई थी। 

ये भी पढ़ें...हैवानियत की हदें पार: कार में मां और छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची का 3 घंटे चला ऑपरेशन

 बता दें, कि उत्तराखंड में मौसम को देखते हुए पहले ही विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें