फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, यूपी के यात्रियों की कार पर पहाड़ी से गिरा बड़ा पत्थर, बाल-बाल बची जान

Tue, 02 May 2023 06:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी,जोशीमठ

सार

Badrinath Highway Accident News: बदरीनाथ से जोशीमठ आ रही श्रद्धालुओं की कार पर टैय्या पुल से गोविंदघाट के बीच अचानक पत्थर गिर गया। 
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर कार पर गिरा पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे यूपी के यात्रियों की कार हादसे का शिकार हो गई। चलती कार पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया। गनीमत रही कि पत्थर कार की पिछली सीट पर गिरा और दोनों यात्री आगे की सीट पर बैठे थे। हादसे में कार सवार दोनों यात्री बाल-बाल बचे।

विज्ञापन


गोविंदघाट थाना प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि सनी पराशर पुत्र राजेंद्र पराशर और अनिल पुत्र सतीश दोनों निवासी ए ब्लॉक कानपुर उत्तर प्रदेश मंगलवार शाम बदरीनाथ धाम से वापस जोशीमठ लौट रहे थे। तभी उनकी कार पर टैय्या पुल से गोविंदघाट के बीच अचानक पत्थर गिर गया।

Uttarkashi: खाई में गिरी गंगोत्री जा रहे उड़ीसा के यात्रियों की कार, टायर फटने से हुआ हादसा, ऐसे बची जान
विज्ञापन


पत्थर गिरते ही वे गाड़ी से तुरंत बाहर निकल गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार से पत्थरों को हटवाया । 

Trending Videos
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों की मदद में जुटी चमोली पुलिस

बदरीनाथ धाम में सुरक्षा का जिम्मा संभालने के साथ ही चमोली पुलिस यात्रियों की मदद में भी जुटी हुई है। धाम में लगातार मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्री परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश से बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंची एक तीर्थयात्री महिला अचानक मंदिर परिसर में चक्कर खाकर गिर गई। तब पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) नताशा सिंह और कोतवाली निरीक्षक बदरीनाथ केसी भट्ट महिला को मुख्य मंदिर परिसर लाए।

एसडीआरएफ की टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। जब महिला की तबीयत ठीक हुई तो उसे बदरीनाथ के दर्शन करवाकर अन्य परिजनों के साथ गंतव्य को भेज दिया गया। वहीं, पलवल हरियाणा से बदरीनाथ दर्शनों के लिए पहुंचे दिव्यांग ललित शर्मा ने लाइन में खड़े होने में असमर्थता जताई तो बदरीनाथ पुलिस ने उसे सहारा देकर बदरीनाथ के दर्शन करवाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें