फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: कड़ाके की ठंड ने रोका मास्टर प्लान का काम, बदरीनाथ से लौटे 80 मजदूर और इंजीनियर

Fri, 19 Jan 2024 11:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

इन दिनों धाम में द्वितीय चरण के काम चल रहे थे जबकि प्रथम चरण के काम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा था लेकिन धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के चलते मास्टर प्लान के कार्य रुक गए हैं। धाम में काम करने वाले 80 मजदूर और इंजीनियर लौट गए हैं। अब अप्रैल माह से यहां काम शुरू होगा।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ महायोजना के काम को कड़ाके की ठंड ने रोक दिया है। इन दिनों धाम में द्वितीय चरण के काम चल रहे थे जबकि प्रथम चरण के काम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा था लेकिन धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में अब वहां रहकर काम करना मजदूरों व इंजीनियरों के लिए संभव नहीं था। इस कारण परियोनजा के काम में लगे लोनिवि पीआईयू के 80 मजदूर व इंजीनियर लौट गए हैं।

Uttarakhand Weather: मौसम ने दिखाए तेवर, दिनभर ठंड से कांपे लोग, पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


धाम में इन दिनों सौंदर्यीकरण, रिवर फ्रंट आदि के काम चल रहे थे लेकिन पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड में मशीन ऑपरेटर, मजदूर व इंजीनियरों के लिए काम करना संभव नहीं हो पा रहा था। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने बताया कि ठंड अधिक होने के चलते धाम में निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं और मजदूर व कर्मचारी लौट गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें