फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : मुख्य सचिव और सचिव पर्यटन प्रधानमंत्री के सामने नौ सितंबर को रखेंगे बदरीनाथ का मास्टर प्लान

Tue, 08 Sep 2020 11:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कल नौ सितंबर को बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। मास्टर प्लान के प्रस्तुतिकरण के लिए मुख्य सचिव ओम प्रकाश और सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य की परियोजनाओं की प्रगति का ब्योरा भी देंगे।

विज्ञापन


इससे पूर्व प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को बदरीनाथ के मास्टर प्लान का प्रस्तुतिकरण दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री के सलाहकार भास्कर खुल्बे ने मास्टर प्लान में कुछ संशोधन करने के निर्देश दिए थे। अब प्लान में संशोधनों को समाहित कर लिया गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुतिकरण होना है।
 

विज्ञापन

31 दिसंबर तक की डेडलाइन

दिल्ली जाने से पहले मुख्य सचिव ने केदारनाथ का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। केदारनाथ धाम में आदि शंकराचार्य की समाधि तैयार होनी है।

इसके लिए सरकार ने 31 दिसंबर तक की डेडलाइन तय की है। हेलीपैड के विस्तार के लिए भी कैबिनेट में निर्णय लिया गया है। प्रस्तुतिकरण के दौरान प्रधानमंत्री को इन सारी जानकारियों का ब्योरा दिया जाएगा।

नौ सितंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुतिकरण होना है। वहां बदरीनाथ के मास्टर प्लान और केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा होगी।
- ओम प्रकाश, मुख्य सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें