फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शीतकाल के लिए 20 नवंबर को बंद होंगे मदमहेश्वर के कपाट, जानें बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद

Sat, 12 Oct 2024 02:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

बदरीनाथ धाम में पौराणिक काल से चली आ रही परंपराओं के अनुसार हर साल कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी पर्व पर घोषित की जाती है। पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान मदमहेश्वर के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बन्द हो जाएंगे। इसी के साथ भगवान मदमहेश्वर की डोली 21 को रांसी 22 को गिरिया 23 को गद्दी स्थल ऊखीमठ पहुंचेगी। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि आज दशहरा पर घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन



बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा की गई। बदरीनाथ धाम में पौराणिक काल से चली आ रही परंपराओं के अनुसार हर साल कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी पर्व पर घोषित की जाती है। शनिवार को विजयदशमी पर दोपहर 11:30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। 

बदरीनाथ के मुख्य पुजारी (रावल) अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्यगण, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी की उपस्थिति में बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट पंचांगगणना कर कपाट बंद होने की तिथि तय की। बताया कि 17 नवंबर को रात 9 बजकर सात मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Noel Tata: तीन साल पहले देहरादून आए थे टाटा समूह के नए चेयरमैन नोएल टाटा, बेटियों के साथ पहुंचे थे ऋषिकेश
विज्ञापन


इसी दौरान अगले साल यात्राकाल में भंडार की व्यवस्थाओं के लिए कमदी, भंडारी, मेहता थोक के हक-हकूक धारियों को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से सम्मान स्वरूप पगड़ी भेंट की गई। वहीं चार नवंबर को तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें