फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सितेल-लेटाला सड़क निर्माण में 900 पेड़ बने बाधा

Fri, 11 Oct 2024 10:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



नंदानगर/गोपेश्वर। विकासखंड नंदानगर के अंतर्गत सितेल लेटाला-प्राणमती (12 किमी) सड़क निर्माण में पेड़ बाधा बने हुए हैं। खासकर संरक्षित प्रजाति के बांज के पेड़ होने के कारण सड़क का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बीते आठ अक्तूबर को कनोल ग्राम पंचायत के प्राणमती गांव में गर्भवती कौशल्या देवी को प्रसव पीड़ा होने पर ग्रामीण उसे करीब सात किमी डंडी के सहारे सड़क तक लेकर आए। समाचार पत्र में इसकी खबर प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने लोनिवि से सड़क के संबंध में जानकारी मांगी।
विज्ञापन


लोनिवि की ओर से बताया गया कि लेटाला-प्राणमती-सर्मा-बड़गुना 12.70 किमी सड़क प्रस्तावित है।

रिजर्व वन क्षेत्र होने के चलते भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्तावित सड़क में 900 पेड़ चिह्नित किए गए हैं। जिसमें 250 बांज के पेड़ हैं। इसलिए नोडल अधिकारी से अनुमोदन के बाद कंजरवेटर स्तर पर इसका निरीक्षण किया जाना है।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने इस सड़क की घोषणा की थी, जिसके बाद इस सड़क को लेकर प्रस्ताव तैयार किए गए। मगर 2018 से अब तक भूमि हस्तांतरण ही नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें