फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर में दिक्कत से फंसे प्रभारी केदारधाम

Thu, 04 Sep 2014 09:57 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी दिक्कत से जिले के प्रभारी सचिव आरके सुधांशु और डीएम डॉ. राघव लंगर केदारनाथ नहीं पहुंच पाए। दोनों अधिकारी लिनचोली से वापस लौट आए।
विज्ञापन


प्रभारी सचिव शुक्रवार को आपदा के संबंधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक लेंगे।

हेलीकॉप्टर में आई दिक्कत
प्रभारी सचिव ने बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से केदारनाथ पहुंचना था। सुबह दोनों अधिकारी हेलीकॉप्टर में बैठे, लेकिन हेलीकॉप्टर उड़ा नहीं। उनको बताया गया कि कुछ दिक्कत आई है, जो आधे घंटे में ठीक हो जाएगी।

हेलीकॉप्टर का फाल्ट दूर नहीं हुआ। बाद में दोनों अधिकारी दोपहर 12.30 बजे दूसरे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए उड़े। वहां मौसम खराब होने पर हेलीकॉप्टर को लिनचोली लैंड करना पड़ा।
विज्ञापन


लिनचोली से वापस लौटे
लिनचोली से दोनों अधिकारी लोनिवि गुप्तकाशी डिवीजन के ईई केएस नेगी के साथ निरीक्षण करते हुए गौरीकुंड की ओर उतरे। डीएम ने बताया कि सचिव ने पैदल मार्ग पर कराए कार्यों की समीक्षा की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें