फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : जन शताब्दी ट्रेन से टकराकर हाथी के बच्चे की मौत, जीरो पॉइंट पर हुआ हादसा

Mon, 27 Jul 2020 01:07 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नकरौंदा में ट्रेन से टकराकर मरे हाथी के बच्चे को देखते वन विभाग के कर्मचारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

नकरौंदा में जन शताब्दी ट्रेन से टकराकर हाथी के बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा दो साल का था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी का बच्चा टकराकर करीब 10 फिट गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। ट्रैक से जन शताब्दी ट्रेन गुजर रही थी। ट्रेन की चपेट में दो साल का हाथी का बच्चा आ गया। यह हादसा नकरौंदा गुलरघाटी जीरो पॉइंट का है।

हाथी के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग लच्छीवाला और थानो रेंज रेंजर एनएल डोभाल मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि इससे पहले भी तमाम घटनाओं में ट्रेन से टकराकर हाथियों की मौत हो चुकी है। इस बाबत कई बार वन विभाग और रेलवे अधिकारियों की बैठक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें