फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शहीद स्मृति द्वार का शुभारंभ करते जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ पर लोगों ने शहीद स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान शहीदों की याद में जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

रविवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कारगिल शहीद मनीष थापा के स्मारक पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि तीर्थनगरी के मनीष थापा कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले देश के जांबाजों में शामिल थे। शहीद मनीष थापा गोरखा राइफल्स की थर्ड बटालियन में राइफल मैन के पद पर तैनात थे। मौके पर महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, मंडल महामंत्री हिमांशु संगतानी, शहीद मनीष थापा के बड़े भाई मनोज थापा, इंद्रकुमार गोदवानी, पार्षद शिव कुमार गौतम, शारदा, कमलेश जैन, अनीता रैना, उषा जोशी, सुमित पंवार, अशोक गोस्वामी, संजीव पाल, राकेश पाल, जितेंद्र, राजेश शर्मा, राजू नरसिम्हा, ऋषि राजपूत, महेंद्र जाटव, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
मेयर ने शहीद के परिजनों को किया सम्मानित
ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद मनीष थापा स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कैप्टन अमित सेमवाल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके नाम पर शीघ्र स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की। उन्होंने गुमानीवाला में राइफलमैन शहीद विकास गुरुंग के स्मारक, शहीद हमीर पोखरियाल और शहीद प्रदीप रावत के स्मारक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। श्रद्धांजलि देने में पार्षद विजेंद्र मोगा, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, विपिन पंत, मनीष मनवाल, राकेश मियां, अनीता रैना, शारदा सिंह, उमा राणा, अजीत गोल्डी, राजेश दिवाकर, लता तिवाड़ी, रामअवतारी पंवार, पंकज गुप्ता, कपिल गुप्ता, अनीता प्रधान, प्रिया ढकाल, सुनील सुमन, बृजपाल राणा, प्यारेलाल जुगलान, कमलेश जैन, विकास सेमवाल, रंजन अंथवाल, सुरेंद्र कैंतुरा, अभिषेक मल्होत्रा, पुष्पा मित्तल, राकेश पाल, परीक्षित मेहरा, जॉनी लांबा, अनिकेत गुप्ता, पवन शर्मा, राजपाल ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विजय दिवस की वर्ष गांठ पर रोपे पौधे
ऋषिकेश। हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष संजय प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में इंद्रानगर मुख्यमार्ग पर 21 फलदार पौधे रोपे गए। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, ज्योति सजवाण, भूपेंद्र शर्मा, कृपाल चौहान, इंद्रसेन गर्ग, डॉ. मनोज गर्ग, शशि चौधरी, प्रियंका शर्मा, रुचि गुप्ता, पूजा त्यागी, सुमित त्यागी, पंकज सिंघल, अजय चौहान, अजय गोयल, निखिल शाही, अंकित सैनी, हर्षित धीमान, अमित चौहान, राजेंद्र राजभर, कमलेश थपलियाल, दिनेश रतूड़ी, संदीप गुप्ता, लक्ष्मण राजभर, रोहित कश्यप आदि उपस्थित रहे।
वीरभद्र मंडल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश। भाजपा वीरभद्र मंडल की ओर से कारगिल विजय दिवस पर सामुदायिक केंद्र आईडीपीएल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष महावीर चमोली, महामंत्री सुंदरी कंडवाल, रमेशचंद शर्मा, सुरेंद्र सिंह, हेमराज गुप्ता, रविंद्र शर्मा, गोपाल रावत, विवेक चतुर्वेदी, अजीत वशिष्ठ, राहुल कुकरेती, गीता मित्तल, चमन कौशल, किरण त्यागी, सुनील यादव, यशवंत रावत, हरीश कुमार, कुलदीप टंडन, मधुबाला, गीता गुप्ता आदि मौजूद थे।
शहीद विकास गुरूंग को दी श्रद्घांजलि
ऋषिकेश। कारगिल विजयदिवस के अवसर पर गुमानीवाला शहीद स्मारक पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद विकास गुरुंग की मूर्ति पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिपंस संजीव चौहान, मानवेंद्र कंडारी, महावीर उपाध्याय, पर्यावरणविद् विनोद जुगलान, उप प्रधान राजेश व्यास, रंजीत थापा, अर्जुन थापा, जगमोहन रावत, धर्म सिंह क्षेत्री, जुगल क्षेत्री, वीरेंद्र सजवाण आदि मौजूद थे।
कारगिल शहीद मनीष थापा को दी श्रद्घांजली
ऋषिकेश। कारगिल दिवस पर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ऋषिकेश और नमामि गंगे प्रकल्प उत्तराखंड की ओर से औषधीय पौधे रोपे गए। मौके पर कारगिल शहीद मनीष थापा के भाई मनोज थापा का माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद भीमराव आंबेडकर पार्क में एक औषधीय पौधा रोपा गया। इस अवसर पर पंकज गुप्ता, कपिल गुप्ता, सौरभ गर्ग, हर्षित गुप्ता, ज्योति सहगल, हैप्पी सेमवाल, नारायण कक्कड़, प्रदीप गुप्ता, रामकुमार कश्यप, केवल कृष्ण लांबा, प्रेमचंद सैनी, आशीष जोशी, सुमित बाली, राजीव मोहन थपलियाल, संदीप कश्यप, सुमित झा, शिवम गुप्ता, हरिमोहन गुप्ता, लोकेश कटारिया, सुनील सलूजा, मनीष शर्मा आदि मौजूद थे।

कारगिल शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन व?- फोटो : RISHIKESH

शहीद विकास गुरुंग की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते जिपंस व अन्य।- फोटो : RISHIKESH

शहीदों की याद में पौधा रोपण के लिए एकत्रित व्यापारी।- फोटो : RISHIKESH

शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित करते वीरभद्र भाजपा मंडल के पदाधिकारी।- फोटो : RISHIKESH

गंगानगर में शहीद प्रदीप रावत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करतीं मेयर अनिता।- फोटो : RISHIKESH

शहीद के परिजनों को तुलसी का पौधा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते लायंस क्लब रॉयल के सदस्य।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें