वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा इस प्रचंड जीत के बाद अब सरकार की चुनौतियां बढ़ गई है। अब सरकार को कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने के साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर राम मंदिर का निर्माण शीघ्र करवाना चाहिए। उन्होंने देश में गो हत्या और शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाकर महात्मा गांधी का सपना पूरा करने और बढ़ती आबादी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की।
स्वामी रामदेव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी जाति धर्म का हो जिसके दो बच्चे से अधिक हो तो उसे चुनाव लड़ने से वंचित किया जाना चाहिए। उस व्यक्ति को सरकारी सुविधाएं नहीं मिलनी चाहिए। आबादी पर रोक नहीं लगी तो आने वाले समय में 200 करोड़ की जनसंख्या हो जाएगी। उस समय न तो खाने के लिए अन्न होगा और न रहने के लिए जमीन होगी। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक लोगों को समझ लेना चाहिए कि हिंदुओं की उपेक्षा करना अब उन्हें महंगा पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जो हिंदू हित की बात करेगा वही हिंदुस्तान पर राज करेगा।