फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं फंसे हैं बाबा रामदेव, समर्थकों के साथ सुरक्षित

Thu, 17 Jul 2014 05:22 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन की योग साधना एवं आध्यात्मिक यात्रा पर गंगोत्री धाम पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव बुधवार सुबह अपने करीब डेढ़ सौ अनुयायियों के साथ गोमुख दर्शन के लिए रवाना हुए। जबकि उनके करीब ढाई सौ अनुयायी अभी गंगोत्री में ही हैं।
विज्ञापन


खराब मौसम के हाई अलर्ट के बीच बाबा रामदेव के गोमुख जाने से प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है। बाबा रामदेव के साथ महिलाएं और बच्चे भी गए हैं। प्रशासन ने सभी के सुरक्षित होने का दावा किया है।

बृहस्पतिवार को गंगोत्री पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से बाबा रामदेव का अभिनंदन एवं गंगा पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। यह जत्था शुक्रवार को गंगोत्री से लौटेगा।
विज्ञापन


पतंजलि योग पीठ के करीब चार सौ लोगों के साथ योग गुरु बाबा रामदेव मंगलवार शाम गंगोत्री धाम पहुंचे। यहां पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों में उनका स्वागत किया। गंगोत्री पहुंचने से पूर्व योग गुरु यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लगे भंडारों में कांवड़ यात्रियों से भी मिले।

बाबा रामदेव और उनके अनुयायी सुरक्ष‌ित: डीएम

गंगोत्री धाम स्थित ईशावस्यम आश्रम में रात्रि विश्राम के बाद बाबा रामदेव बुधवार सुबह पौने आठ बजे करीब डेढ़ सौ अनुयायियों के साथ गोमुख के लिए रवाना हुए।

उनके साथ वन विभाग और पुलिस की टीम भी गोमुख की ओर गई है। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाबा रामदेव की ओर से गंगा पूजन एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम है।

बाबा रामदेव एवं उनके अनुयायी गंगोत्री गोमुख की यात्रा पर हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। बुधवार सुबह वे गोमुख गए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी हाई अलर्ट के बारे में उन्हें बता दिया गया है।
-सी रविशंकर, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन

जत्थे में तीन बच्चे भी शामिल

बुधवार को गंगोत्री से गोमुख गए बाबा रामदेव के जत्थे में 17 से 30 आयुवर्ग की 65 महिलाएं, 25 से 50 आयु के 80 पुरुष तथा 14 वर्ष के तीन बच्चे शामिल हैं। उनके साथ 15 कांवड़िए तथा वन विभाग एवं पुलिस की टीम भी गई है।

ये सभी यात्री बुधवार शाम तक भोजवासा या चीड़वासा तक लौट आएंगे। संभव है कुछ लोग गंगोत्री भी वापस लौट आएं। दल के सभी लोग सुरक्षित हैं।
-श्रवण कुमार, उपनिदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें