फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर शाहरुख संग दिखेंगे क्रॉकरॉक्स

Thu, 17 Jul 2014 04:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्लो मोशन डांस स्टाइल से छोटे पर्दे पर धूम मचाने के बाद देहरादून के राघव अब बड़े पर्दे पर छाने को तैयार हैं।
विज्ञापन


उनकी पहली फिल्म सोनाली केबल 10 अक्तूबर को रिलीज होगी। जबकि, एक फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होने वाली है।

इसके अलावा वे हैप्पी न्यू ईयर में किंग खान के साथ एक गाने में डांस करते हुए नजर आएंगे। उनके पास कई और फिल्मों के ऑफर भी हैं।
Trending Videos

सोनाली केबल में अनुपम खेर ‌हैं विलेन

मुंबई से डीआईडी फेम राघव जुयाल ने बताया कि सोनाली केबल में मेन विलेन की भूमिका में अनुपम खेर हैं।

जबकि दूसरी फिल्म एबीसीडी पार्ट-2 में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, राघव और धर्मेश हैं। इस फिल्म में राघव एक डांस ग्रुप चलाते हैं।

यह ग्रुप मुश्किलों के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप तक पहुंचता है। फिल्म की शूटिंग 15 अगस्त के बाद यूएस, लास वेगास में शुरू होगी।

वरुण और अनुपम संग काम करने में आया मजा

दून निवासी राघव कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि किस्मत ने कब साथ दिया और मैं छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर पहुंच गया।

जहां मेरे पास एक के बाद एक ऑफर और विकल्प हैं। वरुण धवन और अनुपम खेर जैसे कलाकारों के साथ काम करने में मजा आया और काफी कुछ सीखने को मिला।

राघव की मां अल्का जुयाल ने बताया कि बेटा यूएस जाने से पहले एक दिन के लिए दून आएगा।
विज्ञापन

यह है सोनाली केबल की कहानी

दम मारो दम, नौटंकी साला जैसी फिल्में बना चुके रोहन सिप्पी की यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी है।

चारों छोटे स्तर पर केबल नेटवर्क चलाते हैं। वहीं अनुपम खेर बड़ी केबल कंपनी के मालिक हैं। वह इन चार दोस्तों के नेटवर्क पर कब्जा करना चाहते हैं।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-nailinig@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9897830519 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें