फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से हरिद्वार ही नहीं पूरा देश त्रस्तः रामदेव

Mon, 24 Feb 2014 08:08 PM IST
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और भाजपा का खुला समर्थन कर रहे बाबा रामदेव के लिये अपने गृह नगर हरिद्वार की संसदीय सीट प्रतिष्ठा का विषय बन गयी है।
विज्ञापन


समर्थकों का आना जाना तेज
हरिद्वार सीट के लिये जोर आजमाईश इस कदर तेज है कि स्वयं बाबा भी विचलित हो गए हैं। यह सूचना मिलते ही कि मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी, पतंजलि योगपीठ में टिकटार्थियों तथा उनके समर्थकों का आना जाना तेज हो गया है।

बाबा रामदेव ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये पांच महीने पूर्व हरिद्वार छोड़ दिया था। तब से ऐसा माना जा रहा है कि कुछ संसदीय टिकट बाबा से कहे से ही दिये जाएंगे। इनमें बाबा की गृह सीट हरिद्वार भी शामिल है।
विज्ञापन


आश्वस्त करने की स्थिति में नहीं
इस सीट के दावेदार बाबा से उन स्थानों पर जाकर मिल रहे हैं, जहां वे शिविर लगा रहे हैं। दबाव इस कदर है कि बाबा किसी को भी आश्वस्त करने की स्थिति में नहीं। अलबत्ता, वे यह जरुर मानते हैं कि इस सीट के लिये आलाकमान उनकी राय अवश्य जानती चाहती है।

बाबा की अनुपस्थिति में सारा दबाव आचार्य बालकृष्ण को झेलना पड़ रहा है। आचार्य का कहना है कि हम तो भ्रष्टाचारियों को मिटाने के लिये मोदी को लाना चाहते हैं। न जाने लोगों को यह क्यों लग रहा है कि हम आलाकमान से प्रत्याशियों के लिये टिकट मांगेंगे।
विज्ञापन


यह जरुर है कि कुछ राष्ट्रवादी प्रत्याशियों को बाबा संसद में देखना चाहते हैं। कालेधन के खिलाफ लड़ाई लंबी है, अत: आगामी चुनाव के लिये  पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें