सुबह आठ बजे दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई थी, जो दोपहर 12 बजे चार किलोमीटर तक पहुंच गई। लंबी कतार देख पुलिस प्रशासन ने दो-दो लाइनें लगवाईं। सुबह 8 बजे से 12 तक 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन करने बाद प्रसाद ग्रहण किया। सुबह बारिश के बीच ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को दोपहर बाद मौसम के करवट लेने पर हल्की गर्मी का अहसास हुआ।
मंदिर परिसर से एक किलोमीटर ऊपर श्रद्धालुओं के लिए जूते-चप्पल रखने के स्टॉल लगाए गए थे, जिसकी व्यवस्था मंदिर समिति के स्वयंसेवक संभाले हुए थे। मंदिर समिति, पुलिस-प्रशासन, राजस्व पुलिस ने शाम सात बजे तक 1.10 लाख भक्तों के मंदिर पहुंचने की पुष्टि की।
मान्यता है कि, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बने कैंची धाम में बाबा की विशेष कृपा है। यहां आने वाले फरियादी कभी खाली हाथ नही जाते हैं। यहां पूजा करने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।
भक्तों का कहना है कि, बाबा के अंदर आलौकिक शक्तियां थीं। इसके कारण ही वे वहीं रहकर अपने भक्तों की परेशानियों को जान लेते थे। बता दें कि, पीएम मोदी, मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स भी बाबा के भक्त हैं। वे भी यहां बाबा के चमत्कारों को सुनकर आ चुके हैं। जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई।