फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: आयुष्मान योजना में कैंसर रोगियों के लिए 1.66 करोड़ रुपये खर्च, मिल रहा मुफ्त इलाज

Fri, 01 Mar 2024 12:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अब तक 62,886 बार कैंसर रोगियों को मुफ्त इलाज मिला है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चलाई जा रही है। प्रदेश सरकार ने राज्य आयुष्मान योजना शुरू कर सभी नागरिकों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और उत्तराखंड राज्य आयुष्मान योजना में कैंसर रोगियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। अब तक प्रदेश में 62,886 बार कैंसर रोगियों को मुफ्त इलाज मिला है। इस पर सरकार ने 1.66 करोड़ की राशि खर्च की है।

बृहस्पतिवार को सदन में कांग्रेस विधायक वीरेंद्र कुमार के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चलाई जा रही है। प्रदेश सरकार ने राज्य आयुष्मान योजना शुरू कर सभी नागरिकों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। आयुष्मान कार्ड पर कैंसर का भी मुक्त इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  भाजपा ने शुरू किया 'आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान'...सुझावों के बाद तैयार करेगी संकल्प पत्र

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ग्लोबल कैंसर रिपोर्ट 2022 के अनुसार उत्तराखंड में 12,017 व्यक्ति कैंसर से पीड़ित हैं। योजना में अब तक 62,886 बार कैंसर रोगियों का इलाज किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत देहरादून के हर्रावाला में 300 बेड का सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा हल्द्वानी में राज्य कैंसर अस्पताल संचालित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें