आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न होगा। पूजा पाठ के साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सूफी और आध्यात्मिक गायक पद्मश्री कैलाश खेर को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
वहीं, एक कार्यक्रम में शामिल होने देहरादून पहुंचे कैलाश खेर ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड से जुड़ी अपनी यादें भी साझा की। साथ ही बताया कि वह भी 22 जनवरी को वे भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। उन्होंने राम भजन पर एक नई एल्बम 'कैलासा राम संकीर्तन' बनाई है जिसमें कई भजन हैं, जो भक्तों को जरूर पसंद आएंगे। उन्होंने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि मैं इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनूंगा।