फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क वाला लव...भतीजे के इश्क में पड़ी चाची

Tue, 10 Sep 2013 12:05 AM IST
अमर उजाला, नवाज, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के थाना गुआना से शादीशुदा महिला रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक के साथ भाग कर हरिद्वार आ गई। पिछले चार दिनों से दोनों श्रवण नाथ नगर के एक होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन


दिल्ली में महिला की गुमशुदगी दर्ज है। तलाश में आए परिजन को महिला मिल गई। परिजनों ने महिला की सरेआम धुनाई कर दी।

रुद्रपुरः नाबालिग युवती का गैंगरेप कर फिल्म बनाई

हिरासत में प्रेमी
मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया। देर रात तक नगर कोतवाली में हंगामा चलता रहा।

नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के थाना गुआना के गांव वाजिदपुर निवासी तीस वर्षीय विवाहिता रिश्ते में भतीजे लगने वाले गांव के युवक के साथ पांच दिन पहले रफू चक्कर हो गई थी।

परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी
परिजनों ने विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। साथ ही परिजन भी विवाहिता की तलाश कर रहे थे। पिछले दो दिनों से परिजन हरिद्वार में विवाहिता की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


पढें, दुष्कर्म कर बना लिया MMS, करता रहा ब्लैकमेल

सोमवार देर रात महिला का सुराग लगा। विवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ श्रवण नाथ नगर के एक होटल में रुके थे। परिजनों ने विवाहिता को तलाशने के बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने हिरासत में लिया
महिला को सरेआम पीटता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया और थाने ले आई।

साथ ही दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया है। सीओ सिटी जेआर जोशी ने बताया कि दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें