सपा सांसद फूलन देवी की हत्या का आरोपी शेर सिंह राणा सोमवार को देहरादून कोर्ट में पेश हुआ। कार लूट के मामले में दिल्ली पुलिस उसे तिहाड़ से दून लेकर पहुंची।
मंगलवार को कार चोरी के डेढ़ दशक बाद उस पर आरोप तय हो सकते हैं। एस्लेहाल निवासी कपिल अरोड़ा से मारपीट कर वर्ष 1997 में तीन अज्ञात बदमाशों ने मारुति कार लूट ली थी।
पढें, वहशियाना कत्ल से पहले जुनूनी प्यार, पार्ट-3
डंडा मारकर लूट ली कार
कपिल ने डालनवाला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसने नई मारुति कार खरीदी थी, जिस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।
पढें, केदारनाथः सर्च ऑपरेशन में मिले 185 शव
कार लेकर वह बाबाजी की कुटिया मंदिर हाथीबड़कला गया था, जहां मंदिर के दर्शन कर लौटते समय तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर पर डंडा मारकर कार लूट ली थी।
टीवी पर देखा
सपा सांसद फूलन देवी की हत्या के बाद आरोपी शेर सिंह राणा को टीवी पर देखकर कपिल ने उसकी पहचान की थी। कपिल ने पुलिस को बताया कि उससे मारपीट कर कार लूटने वालों में शेर सिंह राणा भी शामिल था।
पढें, मुजफ्फरनगर दंगों ने 'दिल्ली' के रास्ते को किया 'तंग'
पुलिस ने 30 जुलाई वर्ष 2001 में लूटी गई कार तिहाड़ जेल में बंद रविंद्र की निशानदेही पर सहारनपुर कचहरी से बरामद की थी।
आखिर क्या है मिठाई के डिब्बे का राज
कोर्ट में पेशी से बाहर आते ही शेर सिंह को दिल्ली पुलिस ने अपने वाहन में बैठाया। कड़ी सुरक्षा के बावजूद शेर सिंह राणा को उसके साथियों ने चार मिठाई के डिब्बे पकड़ाए। चर्चा थी कि इसमें पैसा और खाने का कुछ सामान शेर सिंह तक पहुंचाया गया।