फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 दिन बाद शुक्र होंगे उदय, आ सकती है बाढ़

Fri, 08 Jul 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ग्रह नक्षत्र
विज्ञापन
71 दिन बाद 11 जुलाई को शुक्र उदय होंगे। एक मई को शुक्र पूर्व में अस्त हुए थे। इस वर्ष के राजा होने की वजह से शुक्र बेहद प्रभावी माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, पंचांगों का गणित अलग-अलग है। कोई 11 तो कोई 9 जुलाई से शुक्र उदय मान रहा है। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार 11 जुलाई को शुक्र उदय होंगे।

बताया कि सिंह राशि पर चतुर्ग्रही योग बन रहा है। किसी भी राशि पर एक साथ चार या पांच ग्रहों का संचार उत्पात कारक माना जाता है। डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार बुध, बृहस्पति, शुक्र, राहु एक साथ 31 जुलाई से 11 अगस्त तक सिंह राशि पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते बाढ़ आदि प्रकोप, जन, धन, संपदा की क्षति आदि होने की आशंका बन सकती है। शुक्र उदय होने के पश्चात शुभ कार्यों का प्रारंभ माना जाता है, लेकिन चातुर्मास होने के कारण मुहूर्तों का अभाव रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें