मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राजधानी देहरादून में शुक्रवार की सुबह मेघ खूब बरसे। बारिश से पहले आसमान में अंधेरा छा गया। अचानक से बदले ही मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
उधर, रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक मौसम साफ होने की सूचना है। चमोली जिले में मौसम साफ होने के चलते बदरीनाथ यात्रा भी सुचारू है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई स्थानों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में अधिकांश ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहेगा। ज्यादातर इलाकों में आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे।
वहीं ऊंचाई वाले कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। यहां हल्की वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
शहरों का तापमान
शहर --------- अधिकतम ---- न्यूनतम
देहरादून ------- 32.6 ------- 24.5
पंतनगर ------- 34.6 ------- 26.9
मुक्तेश्वर ------- 20.5 ------- 15.7
नई टिहरी ------- 26 ------- 18.4