गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करे सरकार
पीसीसी अध्यक्ष माहरा ने कहा कि सरकार में अगर इच्छाशक्ति है तो गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करे। गैरसैंण पर्वतीय राज्य की अवधारणा से मेल खाता है। राज्य निर्माण आंदोलन भी गैरसैंण को केंद्र में रखकर लड़ा गया था। देहरादून में राजधानी होने से पहाड़ को कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
राजधानी गैरसैंण के लिए कब बुलाएंगे सर्वदलीय बैठक : हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का चतुराईपूर्ण कूटनीतिक बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि शीतकालीन सत्र गैरसैंण में हो या देहरादून में, इसके लिए सर्व पक्षीय बैठक बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी को भी बताना चाहिए कि राजधानी गैरसैंण कब स्थानांतरित करेंगे, इसके लिए कब सर्वदलीय बैठक बुला रहे हैं। यह जानने की उत्तराखंड को उत्सुकता है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूपी के सीएम योगी की राह पर पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड में बदले जाएंगे गुलामी के प्रतीक