मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उनके दो घंटे तक पूछताछ की गई। चार साल पहले नगर पालिका चुनाव में मतगणना प्रभावित करने के मामले में विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल मंगलवार को कोर्ट में गवाही के लिए पेश किया गया था।
करीब दो घंटे चली कार्रवाई में विधायक ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। बता दें 30 अप्रैल 2013 को आईडीपीएल सामुदायिक केंद्र में नगर पालिका चुुनाव की मतगणना हुई थी।
मतगणना में पालिका के वार्ड सात के घोषित परिणाम में रजनीश सेठी चार मतों से विजयी रहे, लेकिन वह प्रमाण पत्र लिए बिना बाहर आ गए। इसी बीच वार्ड से सेठी की प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी अनिता बहल को एक मत से निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया था।