फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे से शुरू हुआ सदन हंगामे के साथ ही खत्म

Fri, 21 Feb 2014 12:19 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बतौर उद्यान मंत्री अमृता रावत द्वारा परिजनों को पॉली हाउस के लिए दी गई सब्सिडी के मुद्दे ने सदन की कार्रवाई आज भी नहीं चलने दी। विपक्ष ने सदन शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया और स्पीकर के समझाने पर बात नहीं बनी।
विज्ञापन


विपक्ष दूसरे दिन भी इस मामले की सीबीआई जांच और सदन के भीतर नियम 310 के तहत चर्चा कराने पर अड़ा रहा। विगत छह फरवरी को सदन के पहले दिन ही भाजपा विधायक आरके ठुकराल के मुद्दे पर हंगामा हुआ था।

फिर गूंजा पॉलीहाउस का मुद्दा
सदन शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने पॉली हाउस के लिए दी गई सब्सिडी के घोटाले की सीबीआई जांच की मांग दोहराई। भट्ट ने इस मामले को नियम 310 में सुनने की मांग की।
विज्ञापन


इस पर स्पीकर ने कहा कि इस नियम में नहीं हो सकता क्योंकि विश्वासमत विगत दिवस हो चुका है। इसी बीच भाजपा के मदन कौशिक ने कहा कि इससे विश्वासमत का कोई लेना देना नहीं है। यह तो विपक्ष के लिए एक व्यवस्था है। इसलिए यही कराई जाए।

बार-बार स्थगित होता रहा सदन
दस मिनट तक लगातार हंगामा होते देख स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने सदन की कार्यवाही पौने बारह बजे तक स्थगित कर दी। और इसके बाद 12.20 बजे तक और फिर 12.45 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

12.45 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष अपनी पुरानी मांग पर अड़ गया। वह सीबीआई से कम और नियम 310 में चर्चा के अलावा किसी बात पर राजी नहीं हुआ। हंगामा बढ़ा तो स्पीकर ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें