फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून अस्पताल में मारपीट, बीच बचाव में आए स्टाफ के साथ भी अभद्रता, डॉक्टरों ने की इमरजेंसी बंद

Mon, 15 Dec 2025 01:57 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इसमें एक गुट के कुछ युवक घायल हो गए थे। साथी उन्हें लेकर दून अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे तो दूसरे गुट के युवक भी वहां आ धमके। दोनों गुटों में वहां भी मारपीट हो गई।
विज्ञापन
दून अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में आ गई। देर रात इमरजेंसी में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। बीच बचाव में आए स्टाफ के साथ भी युवकों ने अभद्रता कर दी। इसके बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी बंद कर दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार देर रात पलटन बाजार क्षेत्र में युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इसमें एक गुट के कुछ युवक घायल हो गए थे। साथी उन्हें लेकर दून अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे तो दूसरे गुट के युवक भी वहां आ धमके। दोनों गुटों में वहां भी मारपीट हो गई। इसे रोकने के लिए इमरजेंसी में तैनात स्टाफ और डॉक्टर आए, लेकिन युवकों ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। इससे आक्रोशित डॉक्टरों ने इमरजेंसी का गेट ही बंद कर दिया गया।

ये भी पढे़ं...IMA POP: बनना था पायलट...पिता-दादा की वर्दी देख जागा सेना में जाने का जुनून, लेफ्टिनेंट बनकर बढ़ाया मान
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एंबुलेंस भी बाहर ही रोक दी गईं। रात डेढ़ बजे तक मौके पर हंगामा शांत नहीं हुआ था। हालांकि पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। डॉक्टरों को समझाकर इमरजेंसी को भी खुलवाने की कवायद शुरू कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें