फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में रुड़की के इस होनहार ने किया हरिद्वार टॉप

Sun, 28 May 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
ashish uniyal - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सीबीएसई इंटर के रिजल्ट में रुड़की ग्रीन वे पब्लिक स्कूल के आशीष उनियाल ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। डीपीएस हरिद्वार की छात्रा अश्मिता वाधवा 97.2 फीसदी नंबरों के साथ सेकेंड टॉपर रही हैं।
विज्ञापन


रुड़की के आनंद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र नमन गर्ग 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे हैं। सीबीएसई की ओर से दोपहर 12 बजे रिजल्ट जारी करने की घोषणा की गई थी।

हालांकि अधिकृत वेबसाइट पर रिजल्ट 12 बजे से पहले ही अपलोड कर दिया गया। जैसे जैसे छात्र छात्राओं को रिजल्ट पता चलता गया, वैसे वैसे खुशी और उल्लास बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को चॉकलेट व मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। टॉपर छात्र छात्राओं के घरों में बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें