फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर के 387 पदों के लिए शुरू हो गई काउंसिलिंग

Sun, 28 May 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
teacher demo pic
विज्ञापन
हेडमास्टर के 387 पदों के लिए रविवार से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में काउंसिलिंग शुरू हो गई। एलटी और प्रवक्ता से हेडमास्टर के पद पर प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग की जा रही है। इसमें 55 एलटी और 45 फीसदी कोटा प्रवक्ताओं का है। पहले दिन पुरुष संवर्ग के 113, महिला संवर्ग के 12 एवं इतने ही विकलांग व गंभीर बीमार टीचरों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया।  
विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल के मुताबिक सुबह साढ़े दस बजे से काउंसिलिंग शुरू की गई। पुरुष संवर्ग के 113 अभ्यर्थियों को इसके लिए बुलाया गया था, लेकिन 18 टीचर अनुपस्थित रहे। जबकि महिला संवर्ग में 12 अभ्यर्थियों को बुलाया गया इसमें दो अनुपस्थित रही। अपर शिक्षा निदेशक के मुताबिक सोमवार को सामान्य संवर्ग के अन्य 250 टीचरों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। 

बता दें कि चुनाव आचार संहिता से पहले हेडमास्टरों के पदों पर प्रमोशन का शासनादेश जारी किया गया था, लेकिन बोर्ड परीक्षाओं के बीच में होने से काउंसिलिंग शुरू नहीं हो पाई थी।   
विज्ञापन


अपर निदेशक के मुताबिक प्रमोशन में एलटी का 55 और प्रवक्ता का 45 फीसदी का कोटा है। इसमें जो प्रवक्ता सीधी भर्ती के नहीं हैं उनकी वरिष्ठता एलटी से ली जाती है। यह नियम है नियमानुसार ही काउंसिलिंग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें