फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arushi Nishank: बहुमुखी प्रतिभा की धनी उत्तराखंड की बेटी...अब ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार किया हासिल

Fri, 29 Mar 2024 10:17 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक को एशिया वन मैग्जीन और ईटी नाउ की ओर से एक आयोजन में प्रतिष्ठित ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह विभिन्न उद्योगों में उत्कृष्ट योगदानियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें गायक सोनू निगम, अभिनेत्री रुबीना दिलैक, शेखर सुमन और डॉ. निरंजन हीरानंदानी जैसे नामी चेहरों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।

पर्यावरण समर्पण के लिए जानी जाने वाली आरुषि निशंक ने कहा कि ब्लैक स्वैन सस्टेनेबिलिटी चैंपियन ऑफ द ईयर अवार्ड प्राप्त करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।

विज्ञापन

2 of 5
आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला

यह पुरस्कार न केवल मेरे प्रयासों को बल देता है बल्कि एक स्थायी भविष्य के निर्माण में बेहतर साबित होगा।

 

विज्ञापन

3 of 5
आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला

आरुषि ने अपनी सबसे महत्वाकांक्षी ‘तारिणी’ के बारे में बताया। उन्होंने कहा, इस फिल्म में 2015 में एक छोटी, मेड-इन-इंडिया नाव में दुनिया का चक्कर लगाने वाली छह महिला नौसेना अधिकारियों की असाधारण यात्रा के बारे में बताया गया है।

4 of 5
 आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला
निर्माता के रूप में उन्होंने शो काफल उत्तराखंड की सुंदर वादियों में फिल्माया है। यह आगामी मई में ओटीटी पर आएगी।

ये भी पढ़ें...Exclusive:  देश के सैनिक अस्पतालों में अब मान्य नहीं होंगे पुराने आश्रित कार्ड, इस मानक पर ही मिलेगा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरुषि निशंक - फोटो : इंस्टाग्राम
पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें