रेंजर ग्राउंड में आयोजित धरोहर उत्सव में प्रस्तुति देने के लिए पारंपरिक परिधान पहने नीति मना घा?
- फोटो : DEHRADUN
जागर गायन से देवताओं का आह्वान कर धरोहर संस्कृति एवं कला उत्सव का आगाज हुआ। पौणा नृत्य से पहली सांस्कृतिक संध्या का शुरू हुई। इसी के साथ अगले 10 दिन यह सिलसिला जारी रहेगा। शुक्रवार को गढ़वाली डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगा।
रेंजर्स मैदान में बृहस्पतिवार को धरोहर संस्कृति एवं कला का उत्सव का देर शाम कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सुबोध उनियाल ने कहा कि कला, कलाकार और हस्तशिल्पकार के लिए यह एक बेहतरीन मंच है। उन्होंने कहा कि इससे कोरोना से उपजे हालात से कलाकार और हस्तशिल्पकार उबर पाएंगे। इसके बाद नीति-माणा घाटी सांस्कृतिक दल की ओर से पौणा नृत्य की प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। ढोल-दमाऊ पर राखी और उनके ग्रुप की ओर से प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात राजेश्वरी देवी और रोशन लाल ने जागर गायन प्रस्तुत किया। दृष्टि काला और उनके सहयोगियों ने गढ़वाली लोकगीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान आयोजक अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने कहा कि कोरोना की वजह से लंबे समय से कलाकार बेरोजगार थे। उन्हें एक मंच देने के लिए धरोहर एक नई शुरुआत है। फिल्म निर्माता सुनील वर्मा ने देहरादून की जनता से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन से जुड़ने की अपील की। समाजसेवी फिरोज ने कहा कि यहां उत्तराखंड से आने वाले कलाकारों को मंच देने के साथ ही हस्तशिल्पकारों को अच्छा बाजार भी मिल रहा है। इस मौके पर संस्कृतिकर्मी हिमांशु दरमोड़ा आदि मौजूद रहे।