फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मूकबधिर युवती से फौजी और युवक ने किया दुष्कर्म, आठ महीने की गर्भवती होने पर खुला मामला

Thu, 16 Jul 2020 06:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार

सार

  • पीड़िता के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
  • गर्भवती होने पर आठ माह बाद चला पता, मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर  
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की कोटद्वार तहसील के एक गांव में 21 वर्षीय मूकबधिर युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना का पता तब चला जब पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। युवती आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है।

विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने गांव के ही एक फौजी सहित दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम के आदेश पर मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया गया है।

पटवारी सर्किल लंगूर पल्ला-1 के राजस्व उपनिरीक्षक अमित नेगी के अनुसार पीड़िता के पिता की ओर से मामले में गत नौ जुलाई को राजस्व पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में गांव के दो युवकों पर पीड़िता के साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डाक्टर को दिखाने पर हुआ खुलासा

परिजनों ने बताया कि पीड़िता एक मुर्गी बाड़े में मजदूरी करती थी। मुर्गी बाड़े के मालिक के भाई ने पीड़िता को डरा धमका कर मुर्गी बाड़े में उसके साथ दुराचार किया, जबकि गांव का ही एक अन्य युवक जो सेना में कार्यरत है, उसने भी गांव के रास्ते में पीड़िता को डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार किया।

घटना का खुलासा युवती को पेटदर्द की शिकायत पर डाक्टर को दिखाने पर हुआ। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल कोटद्वार में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। राजस्व पुलिस ने मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की संस्तुति डीएम पौड़ी से की थी। डीएम के निर्देश पर बुधवार को मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें