श्रीनगर गढ़वाल के पास ही के एक गांव की 21 वर्षीय युवती ने मकान मालिक पर डरा धमकाकर बलात्कार का आरोप लगाया है।
युवती की तहरीर पर पुलिस ने बलात्कार व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढें, जमीन ने उगला खजाना, गिनते-गिनते थके
आईटीबीपी में कार्यरत जवान
रविवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पौड़ी जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। किराये पर रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आईटीबीपी में कार्यरत जवान उसे डरा-धमकाकर चौरास के जंगल की ओर ले गया।
यहां उसके साथ बलात्कार किया और अपनी कार से ही घर छोड़ गया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पढें, इंसाफ के 3 दिन, अनशन पर दुष्कर्म पीड़िता
बहन को मामले की जानकारी
डरी-सहमी युवती ने अपनी बड़ी बहन को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में युवती ने सात सितंबर से तीन बार युवक द्वारा डरा धमकाकर बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है।
प्रेमिका का अश्लील वीडियो लोगों में बांटा
युवती का आरोप यह भी है कि युवक ने चोरी से उसकी अश्लील तस्वीरें ले ली थी।