फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धकुंभ के लिए केंद्र से 800 करोड़ मांगेंगे हरीश

Sat, 06 Sep 2014 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में अर्द्धकुंभ के आयोजन के लिए उत्तराखंड केंद्र सरकार से 800 करोड़ की बजट व्यवस्था की मांग करेगा। शनिवार को सीएम हरीश रावत केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से बजट व्यवस्था के लिए मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव सुभाष कुमार और अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने शुक्रवार को केंद्रीय सचिव वित्त अरविंद मायाराम से मुलाकात की।

जेटली से मिलेंगे सीएम हरीश
मुख्यमंत्री हरीश रावत 6 और 7 सितंबर को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह वित्त मंत्री से मुलाकात कर वर्ष 2016 के अर्द्धकुंभ के लिए बजट व्यवस्था की स्वीकृत पर बातचीत करेंगे।

मुख्य सचिव ने केंद्रीय वित्त सचिव से अनुरोध किया कि योजना आयोग का नया स्वरूप बन रहा है। ऐसी स्थिति में अर्द्धकुंभ के प्रस्ताव पर वित्त विभाग विचार करे। सचिव मायाराम ने भरोसा दिलाया कि प्रस्ताव वित्त मंत्रालय में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


6 और 7 को दिल्ली होंगे सीएम
मुख्य सचिव ने बताया कि इस सिलसिले में मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात कर 800 करोड़ रूपये का प्रस्ताव रखेंगे।

मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत 6 और 7 सितंबर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री हरीश रावत के देहरादून से बाहर होने के कारण कल शनिवार व रविवार को आयोजित कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें