फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बीते वर्षों में दिवाली पर कम आतिशबाजी से AQI में सुधार, जानिए किन शहरों में दिखा कितना बदलाव

Sat, 18 Oct 2025 11:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में बीते कुछ वर्षों में दिवाली के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार दिखाई दिया है।पीसीबी ने निगरानी वाले शहरों की संख्या भी बढ़ाई है। 
विज्ञापन
धुंध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते वर्षों में दिवाली के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में सुधार दिखा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसके पीछे दिवाली के दिन कम आतिशबाजी होने के साथ लोगों में वायु प्रदूषण को लेकर बढ़ती जागरूकता को एक बड़ा कारण मान रहा है।

विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिवाली के समय 15 दिन की नियमित हवा की गुणवत्ता की निगरानी करने काम भी शुरू करता है। इसमें दिवाली का दिन भी शामिल रहता है। पीसीबी ने निगरानी वाले शहरों की संख्या भी बढ़ाई है। अगर दिवाली के दिन की बात करें तो बीते चार साल में शहरों में एक्यूआई में सुधार दिखाई दे  रहा है।

ये भी पढे़ं...Haridwar: हाईवे के पास झड़ियों में मिला 25 साल की युवती का जला हुआ शव, मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीबी के अनुसार वर्ष-2021, 2022, 2023, 2024 में देहरादून में क्रमश- एक्यूआई 327, 247, 318 और 288 रहा है। इसी अवधि में हरिद्वार में 321, 223, 231 और 211 और हल्द्वानी में 257, 227, 223 और 192 एक्यूआई रहा है। रुद्रपुर में 236, 240, 255, 252 एक्यूआई रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें