फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विशेष सत्र की तैयारियों में जुटा विधानसभा सचिवालय, राज्य स्थापना की रजत जयंती पर होगा आयोजन

Sat, 18 Oct 2025 11:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश सरकार ने विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र कराने का निर्णय लिया है। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर यह आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष पर नवंबर के पहले सप्ताह में होने वाले विशेष सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारियों में जुट गया है। सत्र में विधायी कार्य नहीं होंगे। सदन में पक्ष व विपक्ष राज्य के विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा करेगा।

नौ नवंबर को राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर प्रदेश सरकार ने विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र कराने का निर्णय लिया है। सत्र की तिथि तय करने के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। जल्द ही मुख्यमंत्री सत्र की तिथि तय करेंगे। सत्र देहरादून में होगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी तैयारियां शुरू कर दीं हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar: हाईवे के पास झड़ियों में मिला 25 साल की युवती का जला हुआ शव, मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी
विज्ञापन


इस माह के अंतिम सप्ताह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की बैठक लेंगी। विशेष सत्र में आम सत्रों की तरह न प्रश्न काल होगा और न ही कोई विधायी कार्य होंगे। दो दिन तक चलने वाले सत्र में सिर्फ 25 साल में राज्य के विकास और भावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें