फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: दीपावली नजदीक आते ही चढ़ने लगा एक्यूआई, सप्ताहभर तक प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम

Sun, 19 Oct 2025 03:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दून का एक्यूआई 12 अक्तूबर को 49 दर्ज किया गया। शनिवार को यह 58 तक पहुंच गया।  बीते साल 18 अक्तूबर को दून का एक्यूआई 145 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
हरिद्वार में छाई धुंध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले इस साल सामान्य से अधिक हुई बारिश से प्रदेशभर में आई आपदा से मुश्किलें बढ़ी हों लेकिन इससे शहरभर की हवा साफ हुई है। वहीं, दीपावली नजदीक आते ही अब एक्यूआई का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है चटक धूप खिलने से हवा में मौजूद धूल के कण प्रदूषण का रूप लेते हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो बीती 12 अक्तूबर को दून का एक्यूआई 49 दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को यह 58 तक पहुंच गया। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार हवा का यह मानक साफ है। जबकि बीते साल 18 अक्तूबर को दून का एक्यूआई 145 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


वहीं, इस अक्तूबर में अभी तक बीते साल की तुलना में अधिक सुधार देखने को मिला है। उधर मौसम की बात करें तो सप्ताहभर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से जहां पहाड़ों में ठंड से राहत मिलेगी वहीं, मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी परेशान करेगी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: हरीश रावत बोले- बिहार में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत, उम्मीदवारों को लेकर असमंजस जल्द होगा दूर

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा, पहाड़ों में सुबह-शाम के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन भर चटक धूप खिलने से ठंड का अहसास कम हाे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें