फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष, तीन और चार नवंबर को देहरादून में होगा विशेष सत्र, अधिसूचना जारी

Sun, 19 Oct 2025 02:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

तीन नवंबर से देहरादून में विस का दो दिन का विशेष सत्र होगा। राज्यपाल की अनुमति पर विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की। सत्र में विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में तीन नवंबर से देहरादून में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र होगा। राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।

नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पहली बार विधानसभा का विशेष सत्र होगा। यह सत्र तीन व चार नवंबर को दो दिन चलेगा। सत्र के दौरान सदन में कोई विधायी कार्य नहीं होंगे। सिर्फ पक्ष-विपक्ष राज्य के विकास व भावी योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rudraprayag: केदारनाथ-बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, मंदिर में पूजा-अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना

विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हो सकती हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। वह सदन को संबोधित करेंगी। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम पर अंतिम मुहर नहीं लगी, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति के दून पहुंचने पर सहमति बन चुकी है। विशेष सत्र की तिथि घोषित होने के बाद राष्ट्रपति का अधिकारिक कार्यक्रम तय हो सकता है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें