फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: परीक्षाओं में धांधली के मुदकमों की हाईकोर्ट में पैरवी के लिए प्राइवेट वकील नियुक्त

Wed, 07 Dec 2022 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की विभिन्न परीक्षाओं में धांधली की जांच इस साल मई में शुरू हुई थी। शुरुआत में आयोग की ओर से रायपुर थाने में स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक संबंधी मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में परीक्षाओं की धांधली से संबंधित मुकदमों की हाईकोर्ट में पैरवी के लिए शासन ने प्राइवेट वकील (काउंसिल) नियुक्त कर दिया है। इन मुदकमों की पैरवी अब अधिवक्ता ललित शर्मा करेंगे। जल्द ही पुलिस की ओर से पूर्व में आरोपियों की जमानतों का विरोध हाईकोर्ट में किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की विभिन्न परीक्षाओं में धांधली की जांच इस साल मई में शुरू हुई थी। शुरुआत में आयोग की ओर से रायपुर थाने में स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक संबंधी मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में एसटीएफ ने 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 21 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। इसके अलावा सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा और एक अन्य परीक्षा में धांधली सामने आई। इन सभी में 52 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस बीच आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जियां लगाईं तो कई को जमानत भी मिल गई। अब तक कुल 20 लोगों को विभिन्न कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। ऐसे में इनका विरोध हाईकोर्ट में किया जाना था। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने शासन से एक प्राइवेट वकील नियुक्त करने की मांग की थी। पुलिस मुख्यालय ने तीन वकीलों के नाम भेजे गए थे। इनमें से शासन ने ललित शर्मा के नाम को मंजूरी दे दी है। पुलिस प्रवक्ता वी मुरुगेशन ने बताया कि अधिवक्ता ललित शर्मा अब हाईकोर्ट में इन मुकदमों में पुलिस की ओर से पैरवी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें