फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिल उठेंगे स्टूडेंट्स के चेहरे इस स्कॉलरशिप के बारे में जानकर, 30 सितंबर तक करें आवेदन

Sun, 29 Jul 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
study
विज्ञापन
छात्रों को स्कॉलरशिप पाने का यह सुनहरा मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन


अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध और जैन) के अध्ययनरत छात्रों के लिए वर्ष 2018-19 में प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना में 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

आवेदन के साथ छात्रों को आधार कार्ड, पूर्व कक्षा की अंकतालिका, बैंक पास बुक की फोटो, आई एफएससी कोड और आय प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है। छात्रों के आवेदन प्राप्त कर सत्यापन के बाद आगे भेजने की जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष दी जाती है प्री मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति

scholarship
केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष प्री मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति दी जाती है। तीन वर्ष पूर्व तक विद्यालयों द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन अल्पसंख्यक निदेशालय के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाता था। जिसके आधार पर संबंधित विद्यालयों को धनराशि मुहैया कराई जाती थी।

इस योजना के तहत कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष एक हजार रुपये, कक्षा छह से दस तक के छात्र-छात्राओं को 5700 रुपये प्रतिवर्ष व इंटर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष दस हजार रुपये की राशि बतौर छात्रवृत्ति दी जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें