यात्रा को सुचारु रखने के लिए बाईपास से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था, लेकिन अब इस मार्ग से भी आवाजाही मुश्किल हो गई है। अभी तक जवानों ने यात्रियों को कुनासाला के चंदोया खडड को पार करवाया है।
यहां स्थिति बेहद जोखिम भरी हुई है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से यहां मुस्तैद है। यात्रियों में जवान, बूढ़े, बच्चे सभी शामिल है। जबकि यात्रा के लिए आगे जा रहे तकरीबन डेढ़ सौ यात्रियों को फिलहाल रोका गया है।