फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गंगा में खनन पर सीएस, डीएम के खिलाफ परिवाद दायर

Fri, 04 Dec 2015 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड हरिद्वार निवासी डॉ. विजय वर्मा ने प्रदेश के मुख्य सचिव और जिलाधिकारी हरिद्वार के खिलाफ खनन माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद दायर किया है।
विज्ञापन


यह पहला मामला है जब किसी अधिकारी के खिलाफ खनन को लेकर कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। न्यायालय ने परिवाद को स्वीकार करते हुए परिवादी के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।

परिवादी डॉ. विजय वर्मा, जेपी हेल्थ पेराडाइस के निदेशक है। उन्होंने सीजीएम कोर्ट में दो दिसंबर को परिवाद दायर करते हुए बताया कि मां गंगा हिंदू धर्म की आस्था की प्रतीक है। अनंत काल से गंगा को माता के रूप में पूजा जाता रहा है।
विज्ञापन


गंगा में मृतकों की अस्थियां प्रवाहित कर लोग दिवंगत आत्माओं के स्वर्ग में जाने की परिकल्पना करते आ रहे हैं। लेकिन माफिया द्वारा खनन के नाम पर मां गंगा के गर्भ को रौंदा जा रहा है।
विज्ञापन

22 दिसंबर को होगी मामले की सुनवाई

उनका आरोप है कि इस मामले में मुख्य सचिव और जिलाधिकारी खनन माफिया के साथ शामिल हैं और वे न्यायालय में न्यायसंगत कार्रवाई करने की अपील करते हैं।

इस पर सीजीएम मनीष कुमार पांडेय ने परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद न्यायालय में परिवादी के बयान भी दर्ज कराए गए। मामले की अग्रिम सुनवाई के लिए 22 दिसंबर की तारीख नियत की गई है।

वहीं जिलाधिकारी एचएस चुग ने मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वे केवल प्रशासनिक कार्य कर रहे हैं। उन्हें जो भी कहना है, वह न्यायालय में कहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें