फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जमीन घोटाले में आनंदी बेन का नाम, आप ने मांगा इस्तीफा

Sat, 13 Feb 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल की इस्तीफे की मांग को लेकर आप पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। आनंदी बेन पटेल पर नैनीसार भूमि घोटाला, बस अड्डे को जीटीएम को लीज पर देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पटेल के इस्तीफे और नैनीसार भूमि घोटाले की जांच की मांग की गई। देहरादून में शुक्रवार सुबह दर्जनों आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ता गांधी पार्क के सामने गेट पर धरने पर बैठ गए।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक आरडी मटकर, वरिष्ठ नेता अनूप नौटियाल, राव नसीम अहमद, रणबीर चौधरी, अजय शर्मा, राजेश बहुगुणा ने कहा कि गुजरात में जब भूमि घोटाला हुआ है तब वहां मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थे।
विज्ञापन


आनंदी बेन पटेल तब राजस्व मंत्री थीं। इसलिए इस मामले में दोनों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर नैनीसार में भूमि घोटाले का आरोप लगाया और केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग की।

आप नेताओं ने दून बस अड्डे को जीटीएम ग्रुप को 99 साल के लिए लीज पर देने को भी गलत बताया। इस दौरान सोमेश बुड़ाकोटी, उमा सिसोदिया, उपमा अग्रवाल, सुनीता सिंह, पूजा भल्ला अरोड़ा, प्रकाश जोशी, विजय तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें