फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर सीएम ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

Sun, 09 Nov 2014 05:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्थापना की 14वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेशवासियों के हित में कई घोषणाएं कीं। सीएम ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग, तीर्थाटन और चारधाम यात्रा की सहूलियतों में सुधार की गुंजाइश बताई। अपने संदेश में उन्होंने प्रदेश को विकास की राह पर लाने के लिए सरकार का रोडमैप जनता के सामने रखा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि स्कूली व तकनीकी शिक्षा के साथ हेल्थ सेक्टर में तत्काल भारी सुधार की जरूरत है। राज्य गठन के बाद से पर्वतीय कृषि, पशुपाल, बागवानी में आई गिरावट पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई।

किसानों के लिए पानी बोनस की योजना के साथ जीर्णशीर्ण बागीचों, नियंत्रित सिंचाई, खेती में मशीनों को बढ़ावा देने, गन्ना बीज सहित आधुनिक बीजों के उपयोग पर मौजूदा सब्सिडी को दस फीसदी बढ़ा दिया।
विज्ञापन


दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन के लिए जनवरी से 2 रु प्रति लीटर मैदानी क्षेत्रों और 4 रु प्रति लीटर पर्वतीय क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों को विशेष बोनस दिया जाएगा। यह राशि दुग्ध संघों के माध्यम से वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

महिलाओं, एससी, एसटी और ओबीसी के लिए विशेष

सरकार सौ लघु इंडस्ट्रियल इस्टेट, छोटे व्यापारिक हाट-बाजारों को तैयार कर रही है। रोजगार पर सीएम ने कहा कि सरकारी सेवाओं में रिक्त पद भरे जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग में स्थानीय गैंग प्रणाली दोबारा शुरू की जा रही है।

सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र की वृद्धि महिलाओं के लिए मिड डे मील योजना लागू कर रही है। अनुसूचित जातियों एवं जन जातियों व अल्पसंख्यकों के नौजवानों के लिए हुनर प्रशिक्षण की एक विशेष योजना जनवरी 2015 से शुरू होगी। सीएम ने कहा कि केदार धाम पुनर्निर्माण में व्यापक अवस्थापना विकास के कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। सीएम ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सैनिकों व सिपाहियों को भी याद किया।

उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर शिक्षण संस्थानों का नामकरण करने की घोषणा की। आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने के विषय सहित पेंशन मामले में निस्तारण के लिए मंत्रिमंडल फैसला लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें