फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: अब खुलेंगे सारे राज, एक से तीन फरवरी के बीच होगा पुलकित का पॉलीग्राफ टेस्ट

Tue, 24 Jan 2023 08:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पुलिस पुलकित से वीआईपी का राज उगलवाना चाहती है। इसके लिए पिछले दिनों न्यायालय में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए अर्जी दी गई थी। केवल पुलकित ने ही अपनी शर्तों के आधार पर टेस्ट के लिए हामी भरी थी।
विज्ञापन
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का एक से तीन फरवरी के बीच पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। टेस्ट का स्लॉट विशेषज्ञों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आरोपी का नार्को टेस्ट भी किया जाना है। इसके लिए पुलिस पहले ही सवालों की फेहरिस्त तैयार कर चुकी है।

विज्ञापन


Ankita Murder Case: ...तो अब होगा VIP के नाम का खुलासा, पुलकित के नार्को टेस्ट के लिए 30 सवालों की लिस्ट तैयार

पुलिस पुलकित से वीआईपी का राज उगलवाना चाहती है। इसके लिए पिछले दिनों न्यायालय में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए अर्जी दी गई थी। केवल पुलकित ने ही अपनी शर्तों के आधार पर टेस्ट के लिए हामी भरी थी।
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस की ओर से केंद्रीय फोरेंसिक लैब से समय मांगा गया था। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि केंद्रीय फोरेंसिक लैब ने एक से तीन फरवरी के बीच का समय दिया है।

विज्ञापन

पॉलीग्राफ के बाद होगा नार्को टेस्ट

इन तीनों दिनों में जिस वक्त भी विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे तभी टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद नार्को टेस्ट के लिए भी लैब से अनुमति और समय मांगा जाएगा। पुलकित से पूछने के लिए सवालों को तैयार कर लिया गया है।

पुलकित से वीआईपी के अलावा उसके मुख्य मोबाइल के बारे में भी जानकारी मांगी जानी है। इसके अलावा उसने अंकिता का मोबाइल कहां फेंका, घटना की रात को उसने कहां और किससे बात की आदि बातों को पूछा जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें