अदालत परिसर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
अंकिता हत्याकांड के ट्रायल के दौरान तीनों आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अदालत में लाया गया था। गवाही के दौरान पूरे समय तीनों अदालत में मौजूद रहे। तीनों राज्य की अलग-अलग जनपदों की जेलों में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। आरोपियों के अदालत में लाने से उनके वापस जाने तक परिसर में कड़ी पुलिस सुरक्षा मौजूद रही। कोर्ट के मुख्य द्वार पर किसी भी अनजान व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। यहां तक कि मीडिया को भी अदालत परिसर में जाने की मनाही थी।