टीम ने 27 से 29 अक्तूबर को अंकिता भंडारी के गांव डोब श्रीकोट से लेकर घटनास्थल तक तमाम जगह का दौरा किया और परिजनों सहित कई लोगों से बातचीत की। रिपोर्ट में एसआईटी जांच पर सवाल उठाए। कमला पंत ने कहा कि रिजॉर्ट में बुलडोजर किसके कहने पर और क्यों चलाया गया, इस बारे में भी एसआईटी ने जांच में खुलासा नहीं किया है।
कार्यस्थलों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशाखा गाइडलाइन लागू किए जाने के निर्देशों के बावजूद उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मंच की ओर से जल्द ही सीबीआई जांच की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। इस दौरान भारत ज्ञान विज्ञान समिति की उमा भट्ट, मल्लिका विर्दी, निर्मला बिष्ट मौजूद रहीं।