फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: एसआईटी में तैनात हेड कांस्टेबल ने की हस्ताक्षर व फर्द की शिनाख्त, 17 को अगली सुनवाई

Sat, 04 May 2024 04:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी)।

सार

अंकिता के पिता के अधिवक्ता बार एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष अजय पंत ने बताया, पिछली तिथि तक 43 गवाह बयान दर्ज करवा चुके हैं।  बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने उनसे करीब 12 बिंदुओं पर जिरह की।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता हत्याकांड मामले में शुक्रवार को अभियोजन पक्ष की ओर से एसआईटी में तैनात रहे हेड कांस्टेबल गोपाल राम के बयान अदालत में दर्ज कराए गए। उन्होंने एसआईटी जांच के दौरान चीला पावर हाउस के सीसीटीवी के डीवीआर से पैन ड्राइव में प्राप्त की गई फुटेज की फर्द और अपने हस्ताक्षर की शिनाख्त की।

अंकिता भंडारी की हत्या के मुकदमे का कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में ट्रायल चल रहा है। अंकिता के पिता के अधिवक्ता बार एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष अजय पंत ने बताया, पिछली तिथि तक 43 गवाह बयान दर्ज करवा चुके हैं। शुक्रवार को पुलिसकर्मी गोपाल राम अदालत में हाजिर हुए। बताया, वह अंकिता हत्याकांड के लिए गठित एसआईटी में निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद खोलिया के साथ तैनात थे।

करीब 12 बिंदुओं पर जिरह

विज्ञापन

बताया, 25 सितंबर, 2022 को उन्होंने गवाह आयुष द्वारा दिए गए आईफोन से पैन ड्राइव में डाटा डालकर कब्जे में लिया था। इसके अलावा चीला पावर हाउस व एम्स अस्पताल के गेट नंबर एक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज डीवीआर से पैन ड्राइव में प्राप्त की गई थी। अदालत में उन्होंने उक्त सभी फर्द व अपने हस्ताक्षर की शिनाख्त की। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने उनसे करीब 12 बिंदुओं पर जिरह की।

ये भी पढ़ें...सुलग रहे जंगल: उत्तराखंड में आग से हर तरफ धुआं-धुआं हुए पहाड़... लोग होने लगे बीमार, तस्वीरें

अदालत ने अगली सुनवाई 17 मई को निर्धारित की है। इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी, डीजीसी प्रदीप भट्ट और वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी राजीव डोभाल भी अदालत में मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें