फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड: पूर्व जिपं सदस्य आरती गौड़ ने दिया भाजपा से इस्तीफा, वायरल वीडियो में लगे थे गंभीर आरोप

Tue, 23 Dec 2025 08:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें अंकिता हत्याकांड में वीआईपी को लेकर गट्टू और पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ का जिक्र किया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमकेश्वर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इस संबंध में उन्हाेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। गौड़ ने सरकार से अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौड़ का कहना है कि जब तक सरकार अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं करवा देती ब तक वह इस्तीफे पर कायम रहेगी।

विज्ञापन

 
दरअसल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी उर्मिला के बीच विवाद की आंच पूरे प्रदेश में फैल रही है। इसी विवाद ने अंकिता हत्याकांड के मामले को एक बार फिर गरमा दिया। विवाद की आंच यमकेश्वर तहसील तक पहुंच गई है। यहां की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भेजे पत्र को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

अंकिता हत्याकांड: गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता, VIP को लेकर सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

आरती गौड़ ने बताया कि उर्मिला ने उस पर अंकिता हत्याकांड में रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने और देह व्यापार कराने का गंभीर आरोप लगाया है। मेरे खिलाफ बड़ी साजिश कर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। आरती ने कहा कि वह सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर चुकी हूं।

बावजूद इसके सरकार इस मामले की सीबीआई जांच कराने और आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई में देरी कर रही है। कहा कि इससे आहत होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जब तक सरकार अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं करवा देती वह अपने फैसले पर कायम रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें