फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: महिला मंच की एक टीम पहुंची अंकिता के गांव तो दूसरी वनंत्रा रिजॉर्ट, कहा- सही जांच जरूरी

Fri, 28 Oct 2022 04:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर।

सार

ऐडवा संगठन में दिल्ली की सचिव मैमूना ने कहा कि अंकिता मामले में बुलडोजर से सबूतों को मिटाने का काम कर अपराधियों को संरक्षण दिया है। कहा कि अंकिता की न्याय की लड़ाई में सही और न्यायपूर्ण जांच करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
अंकिता के गांव पहुंची महिला मंच की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड महिला मंच की ओर से अंकिता हत्याकांड को लेकर देश के विभिन्न महिला संगठनों की टीम तथ्यान्वेषण के लिए अंकिता भंडारी के गांव डोभ श्रीकोट पहुंची। डालमिया धर्मशाला में आयोजित बैठक में टीम की सदस्यों ने बताया कि पहली टीम अंकिता भंडारी के गांव से होकर श्रीनगर पहुंच चुकी है जबकि दूसरी टीम ऋषिकेश में वनंत्रा रिजॉर्ट व चीला बैराज के आसपास की जगहों का दौरा कर लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल की राष्ट्रीय सचिव कविता श्रीवास्तव ने कहा कि कमेटी का उद्देश्य अंकिता की न्याय की लड़ाई में सही और न्यायपूर्ण जांच करवाना है। ऐडवा संगठन में दिल्ली की सचिव मैमूना ने कहा कि अंकिता मामले में बुलडोजर से सबूतों को मिटाने का काम कर अपराधियों को संरक्षण दिया है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: आतंक का पर्याय बनी गुलदार की दहशत भरी पर रोमांचक कहानी का हुआ अंत, इस तरह सबको छकाया

उत्तरकाशी से पहुंची पुष्पा चौहान ने कहा कि अभी तक अंकिता हत्याकांड में जो कार्रवाई हुई उसमें साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश की गई है। इस मौके पर समाजसेवी अनिल स्वामी, उत्तराखंड आंदोलनकारी मदन मोहन नौटियाल, प्रताप भंडारी, अंकित उछोली, प्रभाकर बाबूलकर, रेशमा पंवार, शिवानी पांडे, गंगा असनोड़ा व उमा भट्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें