फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर भारतीय सेना कर रही अभ्यास, जल्द लड़ाकू विमान भी भर सकेंगे यहां उड़ान

Fri, 28 Oct 2022 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

एसडीएम मीनाक्षी पटवाल ने सेना के अभियान के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया। पटवाल ने कहा कि सेना का अपना रूटीन अभ्यास आवश्यकता अनुसार चलता रहता है। वायु सेना के विमान यहां एडवांस लैंडिंग व टेकऑफ का अभ्यास भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
अभ्यास के लिए पहुंची सेना ने लगाए हैं टेंट - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे और आसपास क्षेत्र में अभ्यास कर रही है। आपातकाल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए सेना यहां काम्युनिकेशन सिस्टम का अभ्यास कर रही है। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वायु सेना के विमान यहां एडवांस लैंडिंग व टेकऑफ का अभ्यास भी कर चुके हैं।

विज्ञापन


यहां सेना समय समय पर अभ्यास करती रहती है और स्थानीय स्तर पर आवश्यक संसाधनों की जानकारी भी जुटाती है। एसडीएम मीनाक्षी पटवाल ने सेना के अभियान के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया। पटवाल ने कहा कि सेना का अपना रूटीन अभ्यास आवश्यकता अनुसार चलता रहता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब तक 12 हजार पर्यटक पहुंचे गरतांग गली, सीढ़ीनुमा पुल पर करते हैं रोमांच का सफर, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे की सामरिक महत्ता को देखते हुए उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर लोनिवि चिन्यालीसौड़ ने हवाई अड्डे के 150 मीटर विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। विभाग के अनुसार इस विस्तारीकरण पर 19.5 करोड़ खर्च होंगे। हवाई अड्डे का विस्तारीकरण होता है तो उसके बाद यहां वायुसेना के लड़ाकू विमान भी उड़ान भर सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें