फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय फिल्म ने 'हैप्पी न्यू ईयर' को पीछे छोड़ा

Mon, 01 Dec 2014 08:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शकों के मामले में उत्तराखंड की इस क्षेत्रीय फिल्म ने सुपर स्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को देहरादून के सिल्वर सिटी में ‘अंजवाल’ को जहां 91 दर्शक मिले, वहीं ‘हैप्पी न्यू ईयर’ देखने के लिए महज 50 लोग पहुंचे। हॉलीवुड फिल्म द हंगर गेम को 25 तो हॉरिबल ब़ॉसेज को सिर्फ 15 दर्शक मिले।

देहरादून में ‘अंजवाल’ को अपने दर्शक मिल रहे हैं। आमतौर पर फिल्म अपनी स्टार कास्ट, कहानी और गीत-संगीत से चलती है, लेकिन ‘अंजवाल’ को भाषा का अपनापन खींच रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने कहा कि गढ़वाली फिल्में लगातार बनती रहें तो इनका दर्शक और बाजार बढ़ेगा।
विज्ञापन

फिल्म ऐसे बने तो देखने में मजा आएगा

फिल्म में मसूरी, टिहरी और चकराता की खूबसूरत वादियां दिखाई गई हैं, जिन्हें देखने के लिए कई दर्शक पूरे परिवार के साथ पहुंचे।

देखने हिंदी फिल्म आए थे, लेकिन पता चला कि गढ़वाली फिल्म लगी है तो इसी का टिकट ले लिया। फिल्म देखकर बहुत अच्छा लगा। बच्चे गढ़वाली फिल्म देखने में रुचि नहीं दिखाते थे। लेकिन आज गढ़वाली फिल्म बड़े पर्दे पर देखकर भरपूर आनंद लिया।
- आशा जोशी, धर्मपुर
 
फिल्म की लोकेशन प्यारी है। आप परिवार के साथ बैठकर फिल्म देख सकते हैं। अगर गढ़वाली फिल्म ऐसे ही बने तो देखने में मजा आएगा।
- सावित्री देवी

इस फिल्म से जागरूकता जरूर आएगी, क्योंकि उत्तराखंड में बिना सोचे समझे लड़कियों की शादी कर दी जाती है। अच्छी बात यह है कि इसमें पूरा गढ़वाली कल्चर दिखाया गया।
- महादेव उनियाल, उत्तराखंड पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें